प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड स्थित आधार केंद्र के खुलने से प्रखंड क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष देखा जा रहा है। बता दे कि 15 नवंबर 2024 से आधार केंद्र बंद था। प्रखंड क्षेत्र के 31 पंचायत के महिला पुरुष बच्चे आधार सुधार या बनवाने केंद्र पर आते थे। बंद हो जाने से दूर दराज से आने वाले लाभार्थी निराश होकर लौट कर चले जाते थे। इस संबंध में आधार केंद्र संचालक चंद्रशेखर शर्मा सहायक रवि कुमार वरुण कुमार गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि विभागीय आदेश पर 26 मई से खोल गया है 27 में को काफी संख्या में लोग जूटे तकनीकी खराबी को लेकर सबों को निराश लौटना पड़ा।



