प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के मुक्तापुर पंचायत में हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पर झंडा लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस नेता भूपनेश्वर राम ने की। वही बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह कल्याणपुर विधान सभा प्रभारी एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निदेशानुसार हर घर झंडा का कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा है। इस कार्यक्रम को हर घर तक पहुंचना है।मौके पर अजय कुमार, सुजीत कुमार, शिवम चौधरी, विनय कुमार राय, सुमन कुमार, उमेश राय, सुशील राय, मो नौशाद, आदि उपस्थित थे।



