ETV News 24
Other

नोखा से तिलौथू पैदल जा रही महिला सड़क दुघर्टना में घायल

सासाराम

नोखा से तिलौथू पैदल जा रही एक महिला शुक्रवार को सड़क दुघर्टना में घायल हो गई। घटना आरा रोड में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज नहर पर घटी। जहा तेज गति से आ रही बाइक ने रिंकू देवी को रौंद दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तिलौथू थाना के करमडिहरा के निवासी महावीर राम की पत्नी रिंकू देवी लॉकडाउन से पहले नोखा में अपने एक रिश्तेदार के घर गई थी। लेकिन लॉकडाउन के बाद सड़क पर वाहनों के आवागमन बंद होने से गांव नहीं लौट सकी। काफी दिन इंतजार के बाद पैदल ही गांव के लिए निकली थी। इसी दौरान लालगंज नहर पर तेज गति से आ रही बाइक महिला से टकरा गई। जिससे महिला घायल हो गई, वहीं बाइक भी गिर गया। कुछ देर बाद बाइकसवार बाइक ले भाग निकला।बाद में स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। ऐसे कई लोग हैं, जो सड़क पर वाहनों को नहीं चलने से कई किलोमीटर पैदल चल अपने घर पहुंच रहे है।

Related posts

गरीबों के घर बना हुआ खाना पहुंचा रहे हैं युवक

admin

भारतीय जनता पार्टी लाॅकडाउन के दौरान नमों रसोई में मोदी भोजन पैकेट तैयार कराकर प्रशासन व कार्यकर्ताओं के सहयोग से जरूरतमंद लोगों तक पहुँचायेंगी

admin

सर्जरी में भर्ती लावारिस मरीज का शव कचड़े में मिला

ETV NEWS 24

Leave a Comment