ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद के समर्थन में पूरी शक्ति लगाई

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वाहन पर आगामी 27 सितंबर को भारत बंद के समर्थन में भाकपा माले की टीम ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर चौक,टारा चौक, कुशियारी चौक,मालीनगर,सैदपुर चौक पर जागरूकता अभियान चलाया।जागरूकता अभियान का नेतृत्व प्रखंड माले सचिव दिनेश कुमार व संचालन राज्य आइसा कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने की।जागरूकता अभियान के दौरान माले की टीम ने लोगों को किसान विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होकर भारत बंद का समर्थन करने का आह्वाहन किया।इस दौरान माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है।जब तक तीनों काला कृषि कानून रद्द नही किया जाता है तब तक विरोध जारी रहेगा।वही कल्याणपुर प्रखंड के किसानों का कृषि ऋण माफ करने आदि की मांग सरकार से समक्ष रखी।मौके पर रंजीत राम,सुखलाल यादव,पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार ,राहुल कुमार उमेश शर्मा, अवधेश गुप्ता, लालो राम,बऊए लाल साह , राजेश राम मौजूद थे।

Related posts

कोविड टीका को लेकर भ्रम तोड़ें, टीकाकरण अभियान में लें भाग—- एसपी

ETV News 24

कक्षा 6 से 12 अन्य पिछड़ा वर्ग बालिकाओं की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 14 सितंबर से प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे डीएम दिए आवश्यक निर्देश

ETV News 24

मधुबनी के जयनगर में आम और लीची की 70 से 80 फिसदी बर्बाद

ETV News 24

Leave a Comment