प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वाहन पर आगामी 27 सितंबर को भारत बंद के समर्थन में भाकपा माले की टीम ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर चौक,टारा चौक, कुशियारी चौक,मालीनगर,सैदपुर चौक पर जागरूकता अभियान चलाया।जागरूकता अभियान का नेतृत्व प्रखंड माले सचिव दिनेश कुमार व संचालन राज्य आइसा कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने की।जागरूकता अभियान के दौरान माले की टीम ने लोगों को किसान विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होकर भारत बंद का समर्थन करने का आह्वाहन किया।इस दौरान माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है।जब तक तीनों काला कृषि कानून रद्द नही किया जाता है तब तक विरोध जारी रहेगा।वही कल्याणपुर प्रखंड के किसानों का कृषि ऋण माफ करने आदि की मांग सरकार से समक्ष रखी।मौके पर रंजीत राम,सुखलाल यादव,पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार ,राहुल कुमार उमेश शर्मा, अवधेश गुप्ता, लालो राम,बऊए लाल साह , राजेश राम मौजूद थे।