ETV News 24
Other

मुगलसराय रेल डिवीजन का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय हुआ

तिलौथू (रोहतास)

पहले रेलवे स्टेशन का नाम बदला, फिर रेल डिवीजन कार्यालय का। अब मुगलसराय रेल मंडल कार्यालय भी पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम से जाना जाएगा। इसके अंतर्गत सासाराम व डेहरी रेलवे स्टेशन भी आएगा। मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए डिवीजन कार्यालय में मुगलसराय के स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है।बताते चले लगभग एक वर्ष पूर्व केंद्र सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय किया था। जबकि कार्यालय मुगलसराय के नाम पर ही अब तक संचालित होते आ रहा था। लेकिन मंडल कार्यालय का नाम भी बदल जाने के बाद सासाराम व डेहरी समेत जिले के अन्य स्टेशनों पर अंकित मुगलसराय का नाम हट जाएगा।

Related posts

रमजान का पवित्र महीना – 8 साल के मासूम ने रखा रोजा तो परिवारीजनों की खुशी मे चार चांद

admin

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र रामगोविन्द चौधरी ने सभी पत्रकारों का पचास लाख का बीमा कराए जाने की मांग

admin

NRC और CAB के विरोध में आज बिहार बंद का असर भोजपुर में भी

admin

Leave a Comment