ETV News 24
क्राइमदेशबिहाररोहतास

रोहतास में दहेज के लिए विवाहिता की हुई हत्या

रोहतास थाना के क्षेत्र के अकबरपुर में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मैके वालों ने पति समेत अन्य परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक पूजा देवी की उम्र वर्ष है। यह घटना शनिवार की रात की है। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक पूजा के पिता धौडाड़ के निवासी सूरज सिंह ने अपने बेटी की हत्या करने का मामला थाना में दर्ज कराए हैं। इसमें मृतक के पति चंदन सिंह, शेखर सिंह, सास कुसुम देवी व ससुर संजय सिंह पर दहेज के लिए गला दबा हत्या करने के आरोप लगाए गए हैं। मृतक के पिता द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मृतक पूजा की सादी एक साल पहले रोहतास के चंदन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।

Related posts

विद्यालय परिसर में ही स्थापित कर लिया मेंथा से तेल निकालने की मशीन 

ETV News 24

जलवायु अनुकूल खेती कार्यक्रम तहत सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित

ETV News 24

जातीय जनगणना के समर्थन में जदयू नेताओं ने निकाली आभार प्रकट यात्रा

ETV News 24

Leave a Comment