ETV News 24
क्राइमदेशबिहाररोहतास

रोहतास में दहेज के लिए विवाहिता की हुई हत्या

रोहतास थाना के क्षेत्र के अकबरपुर में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मैके वालों ने पति समेत अन्य परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक पूजा देवी की उम्र वर्ष है। यह घटना शनिवार की रात की है। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक पूजा के पिता धौडाड़ के निवासी सूरज सिंह ने अपने बेटी की हत्या करने का मामला थाना में दर्ज कराए हैं। इसमें मृतक के पति चंदन सिंह, शेखर सिंह, सास कुसुम देवी व ससुर संजय सिंह पर दहेज के लिए गला दबा हत्या करने के आरोप लगाए गए हैं। मृतक के पिता द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मृतक पूजा की सादी एक साल पहले रोहतास के चंदन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।

Related posts

भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट् कवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि मनायी गई

ETV News 24

जानिए कैसे इंटरनेट पर हिट हुई तो मिल गया बिहार की इस लड़की को साउथ की फिल्म में लीड रोल

ETV News 24

कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

ETV News 24

Leave a Comment