ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

बिहार में ठंड का एहसास! तापमान से साढ़े सात डिग्री नीचे

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

बिहार के दरभंगा जिले के लोगों को बदलते मौसम से परेशान करने वाली गर्मी से आखिरकार राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में यहां का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और देर शाम को दरभंगा के आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई।आईएमडी (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को राज्य में उच्चतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिम चंपारण और दरभंगा में तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम दर्ज किया गया।आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार बिहार की राजधानी पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सहारनपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, समस्तीपुर और सहरसा में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर में, मौसम विभाग ने 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।इस क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है। मौसम के बदलने से हल्की बारिश के बाद लीची के किसानों को बड़ी राहत मिली है। लगातार गर्मी बने रहने के कारण लीची के फलों में काफी नुकसान होने की आशंका थी, जिसे अब बारिश होने के बाद काफी हद तक कमी आई है।बिहार लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष, बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि मौसम सुहावना होने से जो लीची लगी थी उसे अब नई जीवनी शक्ति मिल गई है। अब लीची का साइज भी बड़ा होगा और उसकी क्वालिटी भी बेहतर होगी।

Related posts

नववर्ष के जश्न में डूबा पूरा क्षेत्र, प्रेम बिहार पार्क में उमड़ा जनसैलाब

ETV News 24

भारतीय मजदूर संघ जिला समस्तीपुर इकाई की एक दिवसीय बैठक हुई

ETV News 24

SDM,ने कसा शिकंजा,अवैध खनन बालू माफियाओं की खैर नहीं

ETV News 24

Leave a Comment