ETV News 24
Other

बैरिया गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीयूष पुष्कर मुजफ्फरपुर

बैरिया में छात्रा से गैंगरेप के मुख्य आरोपित को शुक्रवार को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे बैरिया से ही दबोचा गया। गुप्त स्थान पर रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर देर रात तक छापेमारी की गई। पुलिस ने घटनास्थल को भी चिह्नित करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपित को लेकर पुलिस घटनास्थल पर भी गई थी। मकान मालिक से भी घटना के संबंध में पूछताछ की।
पुलिस दावा कर रही है कि घटना का खुलासा हो गया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपित की छात्रा से पहले से ही जान-पहचान थी। वह छात्रा को झांसा देकर बैरिया के एक मकान में ले गया जहां उसके दो और साथी पहुंचे। तीनों ने मिलकर छात्रा के साथ जबरदस्ती की।
इससे पहले गुरुवार की रात दो घंटे से ज्यादा समय तक महिला थानेदार आभा रानी ने पीड़िता के साथ बैरिया में खाक छानी। घटनास्थल की पहचान की। मुख्य आरोपित के पकड़े जाने के बाद बाकी दोनों आरोपितों के भी घरों पर छापेमारी की गई। दोनों फरार हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों आरोपितों के फरार रहने की स्थिति में कोर्ट से इश्तेहार व कुर्की की प्रक्रिया की जाएगी।

Related posts

भोजपुरी फिल्मों की चुलबुली अभिनेत्री

admin

ऑटो पलटने से एक वृद्ध की मौत ,बासा के पास पलटा

admin

नामांकन के आखिरी दिन 101 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

ETV NEWS 24

Leave a Comment