ETV News 24
Other

पैक्स नामांकन में दूसरे दिन 22 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा


योगापट्टी पैक्स चुनाव की सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। रविवार को नामांकन के दूसरे दिन  22 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिला किया। जिसमे नवलपुर पैक्स में अध्यक्ष पद हेतु अनिल कुमार शर्मा, पिपरहिया पैक्स अध्यक्ष पद हेतु मनोरमा देवी, बगही पुरैना पैक्स अध्यक्ष पद हेतु प्रभाकर प्रसाद सहित कई अन्य प्रत्याशी शामिल है। इस दौरान  प्रत्याशियों व समर्थकों से प्रखंड मुख्यालय का विशाल मैदान छोटा पड़ गया। हालांकि प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार  द्रारा इस भीड़ का आकलन कर प्रत्याशियों को कोई असुविधा न हो. इसके लिए महिला, पुरुष  अध्यक्ष, सदस्य प्रत्याशियों के लिए अलग -अलग  काउंटर का व्यवस्था किया गया था। फिर भी असमाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीँ नामांकन के बाद सभी प्रत्याशी अपने -अपने जीत के दावे करते नजर आए।

Related posts

हर हर महादेव से गुंज उठा शिवाला ,मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

admin

CAA,NRC,एवं NRP,के खिलाफ,बिहार बन्दी में रहा मिलाजुला असर।

admin

बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालय पर 27 /2/2020 को परिवार सहित देंगे धरना–गजेंद्र कुमार हिमांशु

admin

Leave a Comment