पटना बिहार/ Etv News 24/प्रधान संपादक एस आलम
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जाकर विधान पार्षद श्री नीरज कुमार का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित चिकित्सकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और बेहतर इलाज का निर्देश दिया।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी एवं वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।




