ETV News 24
Other

अभिनव कला संगम ने नर्सों की सेवा भावना को किया सलाम

विश्व नर्स दिवस पर अभिनव कला संगम परिवार ने की ऑनलाइन बैठक

नर्सों की सेवा भाव को सलाम: नंदन कुमार

डेहरी ऑन सोन रोहतास

विश्व नर्स दिवस के मौके पर सांस्कृतिक संचेतना एवं सामाजिक प्रतिनिधि मंच अभिनव कला संगम के सदस्यों ने ऑनलाइन बैठ कर नर्सों की सेवा भाव को सलाम किया। जानकारी देते हुए अभिनव कला संगम के वरिष्ठ सदस्य नंदन कुमार ने कहा कि कॉन्फ्रेंसिंग के अध्यक्षता वरीय सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने की 45 मिनट तक चले इस ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग में सर्वप्रथम कोरोना काल के संकट से जूझ रहे जिले वासियों की सेवा में लगे जिला प्रशासन मेडिकल सर्विस के माध्यम से जुड़े सभी डॉक्टर नर्स अनुमंडल प्रशासन पुलिस प्रशासन नगर परिषद सफाई कर्मी नारायण मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर नर्स सम्मानित पत्रकार गण सहित माननीय मूल्यों के प्रति जिम्मेदारी निर्वाह करें सभी लोगों के प्रति संस्था के सदस्यों ने सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में अपने अपने अभिनय को जीवंत करने के लिए पूरी सादगी के साथ अपने पात्र को समझाते हुए अपने जवाबदेही का निर्वाहन कर रहे हैं। नंदन कुमार ने कहा कि इस महामारी के युद्ध में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है तभी हम इस युद्ध को जीत सकते हैं उन्होंने सभी साथियों से आग्रह किया कि आप लोग लॉक डाउन का पालन करें अपने अपने घरों में रहे अपने बचे देश को बचाए। कॉन्फ्रेंसिंग में संस्था के वरीय सदस्य संजय सिंह उर्फ बालाजी मनोज अज्ञानी मुन्ना सिंह संतोष सिंह कौशलेंद्र कुशवाहा आशुतोष कुमार शशि भूषण श्रीवास्तव प्रोफेसर रणधीर कुमार सिन्हा सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए इनमें विनय मिश्रा नंदन कुमार संजय सिंह यादव कृष्णा सिंह कुन्दन यादव धनंजय सिंह सरोज उपाध्याय संतोष कुमार राय बृजेश मिश्रा शादाब सिद्दीकी कलाम हाशमी ठाकुर कुंज बिहारी सिन्हा उर्फ मन्ना जी मोहम्मद वारिस अली मनोज पांडे संतोष चन्द्रवंशी मुकेश राज रवि तिवारी विजय चौरसिया मनोज गुप्ता प्रेम प्रकाश सिद्धार्थ कुमार बबलू तिवारी शिव प्रसाद गुप्ता पंकज कुमार आदि थे।

Related posts

दोहरे हत्याकांड में 7 अभियुक्त दोषी करार

ETV NEWS 24

जब्त कार केसरिया के पर्यटक भवन में कैसे पहुंची, जब्त कार का उपयोग करते हैं पदाधिकारी

ETV NEWS 24

जन कल्याणकारी योजनाओं का कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाऐ जाये

admin

Leave a Comment