सासाराम
सासाराम ब्यूरो चीफ संदीप भेलारी
रोहतास जिला के योगिया गांव से एक 4 साल के बच्चे की जघन्य हत्या की खबर आई है। बताया जाता है कि बच्चा शाम से ही घर से लापता था औरसुबह उसका शव उसके थी दरवाजे पर हत्या कर फेंक दी गई। घटना दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया की है। मृतक बालक छोटू राज जोगिया गांव की आशा कार्यकर्ता मीरा देवी का पुत्र था। गांव में पता चलता है कि इस परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था। लेकिन गुरुवार की शाम से ही अचानक बच्चा दरवाजे पर खेलते-खेलते लापता हो गया। लोगों ने बहुत खोजने की कोशिश की। लेकिन अहले सुबह बच्चे का शव दरवाजे पर देखकर सनसनी फैल गई
बताया जाता है कि हत्या बहुत जघन्य तरीके से की गई। बच्चे का अंग भंग किया गया है। साथ ही गला दबाकर मारे जाने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। उधर परिजन बेहाल हैं। वहीं पूरे गांव में लोग इस जघन्य हत्या से काफी गुस्से में हैं।