सासाराम / बिहार
रोहतास जिला के डिहरी थाना अंतर्गत गोपी बिगहा, महादेवा तथा रूद्रपुरा में अवैध स्टोन क्रशर के खिलाफ छापामारी अभियान चलाई गई
डेहरी के एसडीओ लाल ज्योति नाथ शाहदेव तथा एएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान 32 से अधिक अवैध स्टोन क्रेशर मिलो को ध्वस्त किया गया। अभियान में वन विभाग तथा खनन विभाग की टीम भी मौजूद रही। इस कार्रवाई से पत्थर खनन करने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गई।
बता दें कि रोहतास जिला में अवैध रूप से पत्थर कारोबारियों द्वारा स्टोन क्रशर मिल लगाकर पत्थर तोड़े जा रहे हैं। जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। एसडीओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगी।