ETV News 24
Other

पुलिस ने अनावश्यक लोगों को पीटकर किया लहुलूहान

चेनारी/रोहतास

रोहतास जिला में लॉकडाउन में सरकारी काम से बैंक जा रहे लोगों को पुलिस ने बेहरमी से पिटाई कर दी है। रोहतास थाना के बंजारी में बैंक जाने में पुलिस ने सेविका के पति की पिटाई कर लहुलूहान कर दिया। पीड़ित व्यक्ति द्वारा मामले की शिकायत थाना से की। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से भी की है। हालांकि डीजीपी का निर्देश है कि पुलिस को अनावश्यक लोगों की पिटाई नहीं करनी है। यदि एक व्यक्ति जा रहा है तो पिटाई नहीं करनी है। पुलिस को पिटाई करने का लाइसेंस नहीं दी गई है। रोहतास पुलिस समझाने की बजाए अनावश्क लोगों की पिटाई कर रही है।थाना के महुरांव गांव के निवासी संजय कुमार सिंह ने आवेदन में कहा उनकी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका हैं जो दिव्यांग हैं। 18 अप्रैल को पत्नी को ले पोषाहार की राशि बच्चों के खाते में भेजने के लिए बैंक जा रहे थे। बैंक में भीड़ देख पत्नी को वहीं छोड़ घर आ गए। बैंक का कार्य हो गया, तो दिव्यांग पत्नी के बुलाने पर बैंक गए। जैसे गाड़ी खड़ा किए कि एसआई बीजेंद्र प्रसाद द्वारा डंडा से पिटाई शुरू कर दी गई। बताया कि सरकारी कार्य से बैंक आया हूं। इसके बाद पिटाई की। पीड़ित द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी दिव्यांग है, आने-जाने में परेशानी होती है। लॉकडाउन में ड्यूटी लगी है। इसके बाद भी पुलिसियां धौंस दिखाते हुए पिटाई कर दी।

Related posts

मसौढ़ी में फर्नीचर दुकान में लगी आग , एक लाख की संपति राख

admin

24 घंटे काम कर रही पुलिस विभाग ने मजबूर लोगों को घर तक पहुंचने कर रही मदद

admin

संकट में देवदूत साबित हो रही है एमजीसीपीएम कंपनी, वेवश — लाचार लोगों को खाद्य सामग्री दे रही है कंपनी

admin

Leave a Comment