ETV News 24
Other

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब तक 6 लाख से ज्यादा लाभुकों को बिहार फाउंडेशन के माध्यम से विभिन्न राज्यों में दी गई मदद

प्रधान संपादक/सरफराज आलम

पटना, 14 अप्रैल 2020:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में बिहार के फंसे लोगों के राहत पहुॅचाने के लिए हरसंभव मदद मुहैया करायी जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार फाउण्डेशन द्वारा दिल्ली सहित 12 शहरों में 48 राहत केंद्र बनाए गए हैं जहां भोजन के साथ-साथ फूड पैकेट्स भी वितरित किये जा रहे हैं। इसमें खर्च होने वाली राशि का व्यय मुख्यमंत्री राहत कोष से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार फाउंडेशन के माध्यम से महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम जैसे राज्यों के कई शहरों यथा मुंबई, पुणे, नागपुर, सूरत, अहमदाबाद, गोवा, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, सिक्किम तथा दिल्ली में राहत केंद्र चलाए जा रहे हैं। लोगों को प्रतिदिन दोनों समय का भोजन और प्रति व्यक्ति 15 दिन के लिए राशन पैकेट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 28 मार्च से अब तक 6 लाख 11 हजार लोगों को 48 राहत केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा चुकी हैं और उन्हें लगातार हरसंभव मदद दी जा रही है। अब तक देश भर में 39,185 लोगों को राशन पैकेट वितरित किया गया है जिसमें दिल्ली में रहने वाले बिहार के 19,055 लोग शामिल थे। इस राशन पैकेट में 5 किलोग्राम चावल, 3 किलोग्राम आटा, 1.5 किलोग्राम दाल, 500 ग्राम सरसों तेल, 500 ग्राम नमक, 2 किलोग्राम आलू, 1 किलोग्राम प्याज, 2 किलोग्राम पोहा/चूड़ा, हल्दी पाउडर 50 ग्राम, मिर्ची पाउडर 50 ग्राम, साबुन 1, गुड़/जैगरी 500 ग्राम शामिल है।

बिहार फाउंडेशन द्वारा अब तक 5 शेल्टर होम महाराष्ट्र में एवं 01 तमिलनाडु में शुरु किये गये हंै, जिसकी कुल क्षमता 66.40 है। इनमें अब तक 2,700 श्रमिक रह रहे हैं। विस्थापित श्रमिकों की बढ़ती संख्या की स्थिति में शेल्टर होम की क्षमता बढ़ायी जा सकती है। कई जगहों पर प्रवासी बिहारियों के लिए आवासन एवं चिकित्सकीय सुविधा की व्यवस्था की गई है। अनेक जगहों पर अस्थायी राहत शिविर भी बनाए गए हैं।

लाॅकडाउन के कारण बिहार के बाहर फॅसे बिहार के लोगों द्वारा बिहार फाउण्डेशन के माध्यम से किये जा रहे राहत कार्यों की प्रशंसा की जा रही है। लाभुक अपने वीडियो संदेश के माध्यम से राहत कार्यों की लगातार प्रशंसा कर रहे हैं।

बिहार सरकार कोरोना संक्रमण के खतरे के प्रति पूरी तरह से सचेत है और इसके संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। कोरोना वायरस से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि इसके प्रति हम सबको सजग एवं जागरूक रहना होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राज्य के लोगों एवं राज्य के बाहर रहने वाले बिहार के लोगों, जरूरतमंदों एवं मजदूरों की मदद के लिये उनसे निरंतर सम्पर्क बनाये रखें।

Related posts

कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा बचाव की हर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा

admin

सासाराम पुलिस ने सासाराम रेस्टोरेंट से आपत्तिजनक स्थिति में 6 लड़कियों को किया बरामद

admin

रोहतास जिला में ओलावृष्टि से फूलों तथा सब्जियों की खेती पर बुरा असर

admin

Leave a Comment