ETV News 24
Other

सरकार की आदेश का भी नहीं किया जा रहा है पालन

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल,बिहार

गरीब मजदूर मजबूरी में पाँव पैदल घर की कर रहे हैं दूरी तय।

मामला सुपौल जिला में पाईप लाईन जल नल योजनाओं में काम कर रहे गरीब मजदूर की है।
मजदूरों ने बताया की सुपौल जिले में राहुल नाम के ठेकेदारों के आदेश पर जल नल योजना के तहत पाईप लाईन का काम कर रहे थे।
लेकिन बंदी के कारण काम बंद हो गया।
ठेकेदार छोड़ के भाग गए।
हम गरीब मजदूरों को रहने खाने को लाले पड़ गए हैं।
आज मजबूर होकर पाँव पैदल घर जाने को मजबूर हैं।
कुल 21,मजदूर थे 7,अररिया,14,बंगाल के थे।
सभी गरीब लाचार मजदूरों ने मजबूरी पाँव पैदल घर जाने को मजबूर हो गए।
मरता क्या नहीं करता।
जब रहने खाने को लाले पड़ते हैं।
तो भूखे पेट कुछ भी नजर नहीं आता है।
एक तरफ केंद्र सरकार,बिहार सरकार,लाख दावे करते हैं।
गरीबों के लिए कई योजनाएं पारित करती है।
कई आदेश जारी करती है।
गरीबों के लिए कई फैसले लेते हैं।
वहीं धरातल पर एक भी आदेश का पालन नहीं हो रहा है।
सिर्फ कहने सुनने में हीं अच्छे लगते हैं।
वहीं सरकार जब आदेश जारी कर दिए हैं।
की जो भी व्यक्ति जहां हैं वहीं रहे।
सभी व्यवस्था वहीं होगी तो फिर ऐसा क्यों।
सरकार ये भी आदेश जारी किए हैं।
जहां गरीब मजदूर काम कर रहे हैं।
वो वहीं रुक जाए।
काम करवाने वाले रहने खाने सभी तरह का व्यवस्था करेंगें तो फिर ऐसा क्यों हो रहा है।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू के राज में ठेकेदार गरीब मजदूर के साथ ऐसा कर रहे हैं।
तो सरकार ईस ठेकेदार पर क्या कार्यवाही करती है।
या मिलीभगत से बात को दबा दिया जाता है।
क्योंकि जल नल योजना भी सुशासन बाबू की है।
एक तरफ कोरोना वायरस को लेकर पूरे विश्व में महामारी चल रही है।
तो वहीं दूसरी तरफ गरीब लाचार मजदूरों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

Related posts

“धनरुआ के सीरिया पहुंचे 16 प्रवासियों को ग्रामीणों ने गांव में प्रवेश करने से रोका@Etv News 24”

admin

तुतला भवानी दर्शन करने गये युवक की मौत

ETV NEWS 24

दिव्यांगजनों के विकास के लिए कल होगा जिलास्तरीय बैठक

admin

Leave a Comment