ETV News 24
Other

मुंगेर की बीना देवी एवं भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला फाइटर पायलट दरभंगा की भावना कंठ को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किये जाने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनायें

मुख्य संपादक/सरफराज आलम

पटना, 08 मार्च 2020:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मशरूम महिला के रुप में प्रसिद्ध मुंगेर की श्रीमती बीना देवी एवं भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला फाइटर पायलट दरभंगा की भावना कंठ को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं। श्रीमती बीना देवी एवं भावना कंठ को आज नई दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द द्वारा ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेष में कहा कि श्रीमती बीना देवी अपने पंचायत में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं। वे लगातार मशरुम की खेती के लिए महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने सैंकड़ों महिलाओं को अत्मनिर्भर बनाया है। वे धौरी पंचायत की सरपंच भी रह चुकी हैं। उन्होंने देश भर में बिहार का नाम रौशन किया है। वहीं भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट भावना कंठ ने पूरे देष में बिहार का नाम रौषन किया है। वे भारतीय वायुसेना की पहली महिला काॅम्बैट फाइटर पायलट हैं, जिन्हें जून 2016 में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू दस्ते में शामिल किया गया था। बिहार को इन दोनों की उपलब्धियों पर गर्व है।

Related posts

पीएम के दीवाने, उनका हमशक्ल,कोरोना से बचाव के लिए कर रहे लोगों को जागरूक

admin

लोकप्रिय पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद क्षेत्र में भ्रमण कर कर गरीबों का हाल जाने

admin

कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दी गई सहायता राशि

ETV NEWS 24

Leave a Comment