ETV News 24
Other

अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार को टक्कर मार दी गई टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से धायल

टिकारी/गया

टिकारी से ओमप्रकाश की रिपोर्ट

गुरुवार को पंचानपुर गया मुख्य मार्ग के धर्मशाला के समीप अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार को टक्कर मार दी गई। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को पंचानपुर ओपी क्षेत्र के कुसापी ग्राम के रहने वाले स्व० दुली साव के 33 वर्षीय पुत्र मनोज गुप्ता बाइक से गया जा रहे थे। गया जाने के क्रम में बाइक सवार मनोज को सामने से तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पंचानपुर ओपी की पुलिस ने घायल मनोज को तुरंत मगध मेडिकल भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीण रौशन कुमार के मुताबिक घायल मनोज के पिता नही है और मनोज को दो पुत्र एवं पुत्री है। मनोज गया में हेल्पर की नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। मनोज के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उतपन्न हो गई है।
इस सम्बन्ध में पंचानपुर ओपी अध्यक्ष विभूति भूषण ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुँची और घायल के उचित इलाज के लिए तत्परता से गया मेडिकल भर्ती कराया गया है। बाइक सवार को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

अधेड़ ने की खुदकुशी

admin

मोरवा प्रखंड के चकपहाड़ पंचायत जदयू कार्यकर्ता की बैठक सम्पन हुआ

admin

सड़क हादसे में किशोरी की मौत, पिता घायल

admin

Leave a Comment