संवाददाता–मो०शमशाद आलम
करगहर— : रंगों का त्योहार होली समस्त त्योहारों का शिरोमणि है। यह हर्षोल्लास, उमंग, उत्साह और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उक्त बातें 4जनवरी के होनेवाली होली मिलन समारोह आयोजन समिति के संयोजक बच्चा सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कि आज 4 मार्च को दिन के दस बजे से शाम सात बजे तक जगजीवन राम स्टेडियम करगहर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है।जिसमें दु गोला बिरहा
का आयोजन रखा गया है,।जिस दु गोला मुकाबला का उद्धघाटन स्थानीय विधायक वशिष्ठ सिंह के द्वारा किया जायेगा। जिसमें छपरा के ब्यास तेरेनाम लहरी और झारखंड के महावीर व्यास के द्वारा पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किया जायेगा।