सासाराम
रोहतास जिला के दरिगांव थाना क्षेत्र के कोटा गांव के पास सोमवार को तालाब में डूब जाने से एक किसान की मौत हो गई। उसका शव मंगलवार को बरामद किया गया। मृतक सुभाष चौधरी शहर के दलेलगंज का निवासी विलास राम का पुत्र था, जो किराया पर तालाब लेकर उसमें सिंघाड़ा लगाने का काम करता था। वह कोटा गांव के पास भी एक तालाब में सिंघाड़ा लगाया था। नाव से सिंघाड़ा तोड़ने के लिए गया था। इसी दौरान वह किसी तरह पानी में गिर गया। उसको तलाब में गिरते किसी ने नहीं देखा। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। रात में ही पुलिस को भी सूचना दी गई। खोजने के दौरान सुबह तालाब से शव बरामद किया गया। आशंका जतायी जा रही है कि तालाब में सिंघाड़ा तोड़ने के दौरान वह डूबा होगा। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पानी में डूब जाने से मौत हुई है।