ETV News 24
Other

मसौढ़ी अनुमंडल परिसर में जन अधिकार पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया।

मसौढ़ी/गया

मसौढ़ी से नीरज कुमार की रिपोर्ट

मसौढ़ी में एक सप्ताह से जन अधिकार पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया

इस पूरे सदस्यता अभियान का नेतृत्व जाप के नेता अधिवक्ता महेंद्र सिंह अशोक ने किया।शुरू से ही इस सदस्यता अभियान का हिस्सा रहे जन अधिकार पार्टी के अनुमंडल अध्यक्ष विशाल केसरी अंत तक डटे रहे जिसमें अन्य लोगों के अलावा सुमन कुमार कुशवाहा, नरेश मांझी, शिव रंजन कुमार का इस सदस्यता अभियान में काफी सराहनीय योगदान रहा है। आज की सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों के अलावे मसौढ़ी अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार ने भी सदस्यता ग्रहण किए अन्य अधिवक्ता में मुख्य रूप से विनोद कुमार चंद्रवंशी, मौके पर उपस्थित अब्दुल सत्तार, अधिवक्ता अखिलेश कुमार, सिंह दीपक, कुमार जी, अधिवक्ता विनोद कुमार, अधिवक्ता पुण्य देव पंडित, अधिवक्ता लोकेश आनंद, अधिवक्ता कुमार गौरव, अधिवक्ता हसन इमाम मुख्य रूप से शामिल थे। अनुमंडल अध्यक्ष विशाल केसरी ने आगे बताएं कि आगे भी मैं तारेगना स्टेशन कर्पूरी चौक मेन रोड डाक बंगला के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी इस अभियान को चलाते रहेंगे, और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के हाथों को मजबूत बनाने का काम करूंगा। उक्त आशय की जानकारी नेता अधिवक्ता महेंद्र सिंह अशोक और जाप अनुमंडल अध्यक्ष विशाल केसरी मौजूद रहे।

Related posts

लॉक डाउन और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली युवक की जान

admin

पैक्स अध्यक्ष पद नामांकन का अंतिम दिन लगी भीड़।

ETV NEWS 24

आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत

admin

Leave a Comment