ETV News 24
Other

याद किये गए सन्त रविदास,मनाई गई जयंती

तिलौथू रोहतास

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई तिलौथू द्वारा पूज्य संत रविदास का जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद एवं संत रविदास के तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद नगर सह मंत्री अंशु कुमार सिंह के द्वारा परिषद् गीत के साथ हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विकास लाल ने एवं संचालन नगरमंत्री श्रीकांत कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विकास लाल ने कहा कि संत रविदास जी दूसरों साधु-संतों की सेवा करने के साथ ही वे लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी। कहा जाता है ,कि रविदास जी को बचपन से ही आलौकिक शक्तियां प्राप्त थीं जिनका इस्तेमाल वो लोगों की भलाई के लिए किया करते थे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह ने कहा कि समाज के हित के लिए संत रविदास ने कई बातें लोगों से कही उनमें से ही कुछ अनमोल वचन हम आपको बता रहे हैं। जैसे हवा के कारण सागर मे बड़ी-बड़ी लहरें उठती हैं और फिर सागर में ही समा जाती हैं उनका अलग अस्तित्व नहीं होता। इसी प्रकार परमात्मा के बिना मानव का भी कोई अस्तित्व नहीं है। नगर उपाध्यक्ष सुखदेव कुमार एवं रमेश कुमार ने भी संत रविदास जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। नगर मंत्री श्रीकांत कुमार ने नये कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया और आगामी कार्यक्रम में पर चर्चा की और कहा कि संगठन को पंचायत स्तर पर भी मजबूत किया जाएगा।धन्यवाद ज्ञापन नगर एसएफडी प्रमुख पंकज कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह, नगर सह मंत्री अंशु कुमार, कार्यालय मंत्री दीपक कुशवाहा, कोषाध्यक्ष भोला कुमार, ज्ञान कुमार, करण राज, संदीप कुमार, राजेश कुमार, मुन्ना राज, राजु मार्कोनी, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

छपरा के लिए यादगार होगा द आर आर सहाय नोबल क्विज़ कांटेस्ट

ETV NEWS 24

“मसौढ़ी में भूखे प्यासे यूपी व एमपी के इन गरीब परिवारों को ईटीवी न्यूज24की पहल का असर,@# Etv News 24”

admin

मकर संक्रांति के अवसर पर जविपा अध्‍यक्ष अनिल कुमार ने 1000 गरीबों के बीच बांटे कंबल

admin

Leave a Comment