ETV News 24
Other

मकर संक्रांति के अवसर पर जविपा अध्‍यक्ष अनिल कुमार ने 1000 गरीबों के बीच बांटे कंबल

सासाराम

रोहतास जिला के दिनारा में मकर सक्रांति के अवसर पर, 15 जनवरी 2020 जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अनिल कुमार ने आज दिनारा प्रखंड में मकर संक्रांति के मौके पर गरीब लोगों के लिए आयोजित दही चूरा के भोज के दौरान तकरीबन 1000 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्‍होंने लोगों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी और कहा कि प्रदेश में ठंड का प्रकोप बीते कुछ दिनों से बढ़ा हुआ है। ऐसे में गरीब लोगों को ठंड से बचाने के लिए पार्टी की ओर से उनके बीच हमने कंबल का वितरण किया। जरूरत पड़ी तो आगे भी हम लोगों के बीच गरम कपड़ों का वितरण करेंगे
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ,युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव,तकनिकी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवि प्रकाश,दिनारा प्रमुख मनोज उजाला, पैक्स अध्यक्ष राजू पटेल ,मनोज पटेल , मुन्ना ठाकुर,गुप्तेश्वर पटेल ,डॉक्टर प्रभाकर,जयचंद पासवान,मनोज चौधरी ,लड्डन खान,अहमद खान प्लसमेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

पैक्स अध्यक्ष ने दो हज़ार किसानों एवं मजदूरों के बीच बाटे राहत सामग्री

admin

सरकारी लाभ नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा। सड़क पर उतरे महादलित महिलाएं

admin

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार को दिया धन्यवाद

admin

Leave a Comment