समस्तीपुर/बिहार
समस्तीपुर से प्रियांशु कुमार की रिपोर्ट
25 फरवरी विधानसभा मार्च में ताजपुर से 2 सौ कार्यकर्ता लेंगे भाग- आशिफ
ताजपुर 9 फरवरी’20
शहर के पटेल मैदान में 19 फरवरी को छात्र नेता कन्हैया की सभा में प्रखंड से हजारों लोगों की भागीदारी कराई जाएगी साथ ही नागरिकता कानून के खिलाफ 25 फरवरी को विधानसभा मार्च में प्रखंड से 2 सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस आशय का निर्णय आज प्रखंड के मोतीपुर गाँव में संपन्न भाकपा माले प्रखंड कमिटी की विस्तारित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। आशिफ होदा, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजय शर्मा, बासुदेव राय, शंकर महतो, विन्देश्वर महतो, दिनेश सिंह, मनोज साह, मुकेश कुमार गुप्ता, संजीव राय, रामउदगार राय, हरदेव प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, रामबाबू सिंह, जयदेव सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता भी बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किये।
वर्ष 2019 का लेवी वसूली करने, पार्टी सदस्यता, लोकयुद्ध सदस्यता, जन संगठन की सुदृढ़िकरण, बैंक द्वारा त्रृण वसूली पर रोक लगाने, किसानों को बिजली देने समेत अन्य मुद्दे पर गहन विचार- विमर्श कर आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया। मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार को जनविरोधी नागरिकता कानून वापस लेना ही होगा।