ETV News 24
Other

करगहर में नए थानाध्यक्ष ने किया योगदान

करगहर/ रोहतास/ बिहार

संवाददाता–मो०शमशाद आलम

करगहर–करगहर थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में सुशांत कुमार मंडल ने सोमवार को योगदान कर पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान की।वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।आमजनों के सहयोग से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि थाना क्षेत्र के जनता के सहायता करने के लिए सदैव करगहर थाना के पुलिस पदाधिकारी सदैव तत्पर रहेंगे।लोगों की अपेक्षित सहयोग से पुलिस कार्य सफल होता है।अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आम नागरिकों का सहयोग सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है।क्षेत्र में हो रहे अपराधिक अवैध कार्यों की जानकारी सीधे क्षेत्र की जनता से मिलती है।जिस पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करती है।छोटी से छोटी घटना को सीधे थाना के सरकारी दूरभाष पर जनता दें सकते है।जिस पर पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।बिचौलियों तथा दलालों की अब नही चलेगी।उसके बाद थाने का जायजा लिया।साथ ही वहीं पुलिस अधिकारियों से नए थानाध्यक्ष ने क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी ली।

Related posts

तेलंगाना से झारखंड के लिए 24 कोच वाली ट्रेन रवाना, फंसे मजदूरों की घर वापसी शुरू

admin

सड़क दुर्घटना में 07 वर्षीय बच्चे कि मौत

ETV NEWS 24

अज्ञात लोगो ने हार्डवेयर दुकान मालिक का गला दबाकर हत्या

admin

Leave a Comment