ETV News 24
Other

सीसीए एनआरसी व बढ़ती महंगाई के विरोध में लोगों ने संबिधान बचाओ देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले एकदिवसीय धरना दिया।

टिकारी/गया

टिकारी से ओमप्रकाश की रिपोर्ट

शुक्रवार को मनरेगा स्थित मैदान में संविधान बचाओ देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले लोगो ने सीएए, एनआरसी व बढ़ती महंगाई के विरोध में लोगो ने एकदिवसीय धरना दिया। आयोजित की धरना में राजद, कांग्रेस सहित कई बड़ी पार्टी के नेताओ ने लोगो को संबोधित किया। धरना में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि ये भगवा और तिरंगा के बीच की लड़ाई है।नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में स्वर मुखर करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के द्वारा इस कानून के जरिये गरीब शोषित वंचित वर्ग के लोगो का वोटिंग का अधिकार छीनना चाहते है। वही सभा को संबोधित करते हुए वजीरगंज के विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि हमने ऐसा प्रधानमंत्री पहली बार देखा जो लाल किला संसद के अंदर भी झूठ बोलते है। देश के इतिहास को बदनाम करने की साजिश भारत के प्रधानमंत्री द्वारा रची जा रही है। इसके अलावा हम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, राजद के जिला अध्यक्ष मो मुर्शिद आलम उर्फ नेजाम भाई, कॉंग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रिका यादव, पूर्व विधायक शिववचन यादव, मो आसिर, सुभाष यादव, प्रो मुंद्रिका नायक, राजदेव चन्द्रवंशी सहित कई लोगो ने सभा को संबोधित किया। लोगो ने एक मत से केंद्र सरकार से नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की माँग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता मो अजहर इमाम एवं संचालन राजद नेता विनोद शर्मा ने किया।

Related posts

कोचस में डीलर तेरारा देवी की कलाबाजरी पकड़ी गई-विद्यानन्द

admin

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लाॅकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फॅसे लोगों के आवागमन को लेकर दी गयी छूट के निर्णय पर केन्द्र सरकार को दिया धन्यवाद

admin

सिंहपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ

admin

Leave a Comment