समस्तीपुर/बिहार
बिहार के समस्तीपुर जिला में राजनीति गलियारों में सोक, बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सरकार में पूर्व मंत्री सह जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन महतो की मृत्यू 31 जनवरी 2020 की देर रात पटना के एक निजि अस्पताल मे हो गयी।
पूर्व मंत्री राम लखन महतो जी का पार्थिव शरीरवज्ञात हो कि,
राम लखन महतो विगत कुछ महीनों से कैंसर नामक बीमारी से पिड़ित थे। जिनका ईलाज चल रहा था। सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राम लखन महतो अपने स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली जा रहे थे।
पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते जदयू नेता
जहां पटना एयरपोर्ट पर उन्हें हार्ट अटैक (हृद्यघात) आया। जहां से परिजनों ने उन्हें तत्काल पटना के सबसे नामी हॉस्पीटल पारस मे भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गयी।
मौत की खबर सुनते ही पुरा बिहार शोक मे डूब गया है। श्री महतो अपनी बेबाकी तथा गरीब गुरबों की सेवा के लिए जाने जाते थे।