ETV News 24
Other

सांस्कृतिक कार्यक्रम करने से आपसी भाईचारा बढ़ता है – मुखिया राजू सिंह

करगहर–प्रखंड क्षेत्र के अररूआ ग्राम पंचायत के स्थानीय अररूआ व गोगहरा गांव में मां शारदे स्टूडेंट क्लब के द्वारा गुरुवार की रात्रि एक शानदार झांकी व दहेज कर्ज नाटक का मंचन की गई।दोनों जगहों के कार्यक्रम के उद्घाटन अररूआँ ग्राम पंचायत के युवा मुखिया राजू सिंह ने दीप प्रज्वलित करके की। उद्धघाटन के बाद लोगों संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की संस्कृति कार्यक्रम करने से आपसी भाईचारा बढ़ता है।कि सभी समाज के लोग एक साथ बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेते है,जहाँ पर कोई भेदभाव नही होता है।साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कृति कार्यक्रम के साथ साथ अपने शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा जैसे कार्यक्रमों पर लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव पासवान एवं संचालन अजय कुमार सोनी ने की।मौके पर बिपिन बिहारी सिंह अशोक सिंह, दुर्गा बाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष नारद सोनी, अरुण सेठ, सच्चिदानंद राम, जितेंद्र सिंह चंद्रवंशी, सत्यनारायण पाल, बबन पासवान रामअवतार पासवान दीना सेठ सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

सर्वजन कल्याण एवं शिक्षण संस्थान गया का 9 वां वर्षिक उत्सव मनाया गया,बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का प्रस्तुति भी दी गई जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

admin

पुनपुन प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष के चुनाव शान्ति पूर्ण मतदान हुआ

admin

लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने कोरोना के विरुद्ध अभियान,पार्टी कार्यक्रमो से ज्यादा लोगो की जिंदगी को बचाना है

admin

Leave a Comment