ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

कल्याणपुर प्रखंड के किसानों को मक्के की फसल को ठंड से बचने की दी जानकारी

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के बिरसिंहपुर गांव मैं मक्के की फसल को ठंड से बचाव के लिए किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया! ताकि किसान सही उपचार कर फसल को बचा सके साथी ही कोटोवा कंपनी के टीएसएम प्रियंका भाटिया व एमडीआर पहलाद कुमार ने किसानों को कई जानकारी दी! इस महत्वपूर्ण जानकारी में कल्याणपुर प्रखंड के BO भी शामिल थे।उन्होंने बताया कि जनवरी में ताप में काफी गिरावट आ जाती है! जिसका प्रतिकूल प्रभाव मक्के की फसल पर देखते हैं! यानी की पत्तियों का रंग बैंगनी व पीला हो जाता है! पाले और कम तापक्रम का असर रवि मक्के की फसल पर कम परे इसके लिए! खेतों में हल्की सिंचाई पंप सेट द्वारा साफ पानी से करें और साथ में एनपीके का पत्तियों पर छिड़काव करें! किसान भाइयों को यह भी सुझाव दिया जा रहा है कि रवि मक्के की फसल में दाना बनने की प्रक्रिया बाधित होने का मुख्य कारण धनसिस और मोचा निकलने अथवा परागण की प्रक्रिया के समय कम तापक्रम 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम का होना होता है! झरा धनशीष और निकलते समय हल्की सिंचाई के पश्चात 30 किलोग्राम यूरिया तथा 10 किलो ग्राम सल्फर का प्रयोग करने से होने वाले प्रभाव को कम किया जा सकता है! वही संगोष्ठी में किसानों में बिरसिंहपुर गांव के मनोज महतो ने कहा कि हमारे लिए यह जानकारी बहुत ही लाभकारी होगी और इससे खेती में काफी फायदा होगा। मौके पर पायोनियर कंपनी द्वारा,P3532 का जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें Tsm विवेक कुमार एम डी आर पहलाद कुमार, भूषण कुमार, अंजय कुमार, काफी संख्या में किसान लोग उपस्थित थे।P3522 व 3526 के बारे में किसान भाइयों को पूरी जानकारी दी गई।

Related posts

बाल विवाह एक समाजिक बुराई है – सुरेन्द्र कुमार

ETV News 24

राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 31 जुलाई को समस्तीपुर ओभरब्रीज चौराहा जाम करेंगे किसान

ETV News 24

सरगना सहित चार अपराधी गिरफ्तार,कई घटनाओं को दे चुके है अंजाम

ETV News 24

Leave a Comment