प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के राज्य स्तरीय संघ के आह्वान और कल्याणपुर प्रखंड के 163 डीलर ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व से ही सरकार को 8 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड से लेकर जिला पदाधिकारी विभागीय प्रधान सचिव आदि को दिया गया था। इसको लेकर जिला के 20 प्रखंडों में जनवितरण विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई थी। बार-बार स्मार के बावजूद भी मांगे नहीं पूरी होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हुई है। जन वितरण विक्रेता 2024 के जनवरी माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर खाद्यान्न का वितरण नहीं करेंगे । जन वितरण विक्रेताओं में सुरेश महतो अर्जुन कुमार सच्चिदानंद प्रसाद सिंह सतीश कुमार सिंह अमीरी साह उमेश ठाकुर नवल गुप्ता राजकिशोर गुप्ता अशोक कुमार गांधी लक्ष्मी कुमार सतीश कुमार सहित163 जन वितरण विक्रेता पूर्ण रूपेण हड़ताल पर थे।