प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा मठ वार्ड नंबर 1 के समाजसेवी स्वर्गीय हरदेव राय के पुत्र 50 वर्षीय प्रदीप राय का निधन ब्रेन हेमरेज से इलाज के दौरान एम्स दिल्ली में हो जाने की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतक का इलाज एम्स में चल रहा था। परिजनों के सहयोग से दिल्ली के एंबुलेंस से शब लाया जा रहा है। पुत्र विक्रम कुमार विवेक कुमार पत्नी सुनीता देवी का रोते-रोते बुरा हाल। परिवार को सांत्वना दिलाने वालों में प्रभात कुमार सिंह उर्फ सोनू रोहित कुमार श्याम सुंदर सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार राय पूर्व मुखिया मनोज गुप्ता पंचायत की मुखिया राधा देवी पूर्व सरपंच शीला देवी रंजीत राय दिलीप रायआदि शामिल है। वहीं दूसरी और अंजना पंचायत के वार्ड 10 निवासी 62 वर्षीय सहदेव साह का आकस्मिक निधन शनिवार की अहले सुबह हो गई। श्रद्धांजलि देने वालों में पैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर चंदेश्वर महतो रविंद्र राय मनोज राय मिंटू सिंह आदि शामिल है।