ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

कल्याणपुर कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली समस्तीपुर के बैनर चले विश्व मत्स्य की दिवस के अवसर पर किसान चौपाल का आयोजन ग्राम फूलहटा किया गया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली द्वारा किसान चौपाल का आयोजन। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र फूलहटा में विज्ञानी ने उपस्थित किसानों को बताएं विश्व मत्स्यकी दिवस के अवसर पर मछली पालन, गेहूं मक्का की खेती करने के कई टिप्स। कल्याणपुर स स फोटो केंद्रीय डॉ राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के वरीये विज्ञानी डाक्टर आरके तिवारी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए फूलहटा के पूर्व मुखिया पंकज ठाकुर की आवास परिसर पर किसान चौपाल में कहा कि विश्व मत्स्यकी दिवस के अवसर पर मछली पालन से यहां के किसानों को काफी लाभ होगा। गांव के चौर काफी बड़ा है जल जमाव रहती है इसमें तालाब खुदवा कर किसान चाहे तो अपनी आय दुगुनी कर सकते हैं। कई टिप्स बताएं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह क्षेत्र मछली पालन के लिए काफी उपयुक्त है ।किसानों को बताए गए टिप्स के अनुसार मछली पालन करने से उनकी आय दुगुनी बढ़ सकती है। मत्स्य विज्ञानी अभिलिप्सा विशवाल ने कई प्रजातियों की मछली पालन करने को लेकर टिप्स बताएं उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में झींगा मछली विलुप्त होती जा रही है उसका पालन करने से मत्स्य जीवी को काफी लाभ होगा आय दोगुनी होगी बाजार में उसकी मांग ज्यादा है। अन्य कई प्रकार के मछलियों के लालन पालन करने पर विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्षता कर रहे प्रगतिशील कृषक नागेंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों को ए पीओ का गठन कर उनके उन्नत प्रभेद की समय पर बुवाई करने से बीज का उत्पादन दान कर सकते हैं। किसानों को 20% की मुनाफा त्वरित हो सकती है। विज्ञानी डाक्टर तिवारी ने कई प्रकार के उन्नत पर भेद के बीज के संबंध में जानकारी दी। आगे उन्होंने बताया कि डी बी डब्ल्यू 187 की बुवाई यदि आप 15 नवंबर से पहले करेंगे तो उसकी उत्पादन क्षमता एक बाल में 85 से 90 दाने होंगे। गेहूं की कोई हाइब्रिड अब तक नहीं हुई है। धान के संबंध में बताते हुए कहा कि राजेंद्र सरस्वती 110 दिन में होती है जो काफी महंगी और सुगंधित होती। लोगों की चाहत काफी होती है। इससे भी किसानों की आय दुगनी हो सकती है मशरूम उत्पादन के संबंध में किसान कमलेश राम ने कई प्रश्न उत्तर किये। चौपाल में कई गांव के किसानों में दिनेश पासवान वैद्यनाथ साहनी अमरेश ठाकुर देवेंद्र ठाकुर मनोहर पासवान विपिन ठाकुर पूसा मत्स्य प्रखंड संघ सचिव विनय सहनी, संजीत कुमार पांडे अमरजीत सहनी सीताराम शर्मा, सतीश ठाकुर सुरेश कुमार साह नवीन ठाकुर सहित पांच दर्जन से अधिक किसान मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष ने किया।

Related posts

दावथ प्रेस क्लब ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

ETV News 24

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कल्याणपुर वारिसनगर लोकल कमेटी के बैनर तले हुई बैठक

ETV News 24

मुसरीघरारी थानान्तर्गत गंगापुर दवा एवं कीटनाशक व्यवसायी से 1000000/- (दस लाख) रुपये की फिरौती मांगने वाला 3 गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment