प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजन कुमार के नेतृत्व में आगामी दुर्गा पूजा में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के ले पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाली गई। फ्लैग मार्च थाना से निकलकर मुख्य सड़क दरभंगा समस्तीपुर होते हुए वासुदेवपुर लदौरा परतापुर मुक्तापुर जूट मिल दुर्गा पूजा पंडाल के समीप पहुंची। जगह-जगह उपस्थित लोगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी थाना अध्यक्ष में अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें। फ्लैग मार्च सड़क मार्ग से होते हुए खरसंड पूर्वी तीरा जटमलपुर मलकौली ध्रुवगामा मिर्जापुर छठियारी पोखर,कल्याणपुर चौक होते हुए थाना पहुंची। फ्लैग मार्च के सड़क से गुजरने को लेकर लोगों में भय देखा गया।