प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा अर्चना की। ध्रुवगामा स्थित 900 साल पुरानी सती स्थान में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करते हुए मानव कल्याण की मन्नतें मांगी। कल्याणपुर चौक दुर्गा मंदिर बासुदेवपुर दुर्गा मंदिर पुरुषोत्तमपुर दुर्गा मंदिर जटमलपुर सोमनाहा गुमला जूट मिल मुक्तापुर केशवपट्टी मां राजस्थान में दीप यज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित किया। सती स्थान में पूजा अर्चना करने वालों में मुकेश कुमार सिंह अनमोल कुमार चंदन कुमार राजन कुमार सिंह मुकुल कुमार रत्नम चंदन कुमार सिंह सहित गांव के कई श्रद्धालु सती मां के दरबार में पूजा अर्चना की।