ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

सेव सुलोशन कम्पनी का Csp देने के नाम पर 01 लाख 53 हजार रूपया का ठगी करने वाला आरोपी 2.4 लाख रुपया के साथ पटना से गिरफ्तार

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

सेव सुलोशन कम्पनी का Csp देने के नाम पर 01 लाख 53 हजार रूपया का ठगी करने वाला आरोपी 2.4 लाख रुपया के साथ पटना से गिरफ्तार!समस्तीपुर पुलिस की साईबर थाना की कार्रवाई:- सेव सुलोशन कम्पनी का Csp देने के नाम पर 01 लाख 53 हजार रूपया का ठगी करने वाले आरोपी / अप्राथमिकी अभियुक्त शशिकांत कुमार को 2,40,000 रूपया के साथ पटना जिला अन्तर्गत मसौढ़ी थानाक्षेत्र से किया गया गिरफ्तार।कांड में प्रयुक्त मोबाईल, ठगी कर पैसे मंगवाये गये खाते का ए०टी०एम० कार्ड एवं रूपया समेत अन्य समान बरामद।घटना का विवरण दिनांक 04.07.2023 को वादी सोनू कुमार के मोबाईल नं० पर मो0नं0-8274996479 एवं 9117317078 से कॉल कर वादी को सेव सूलोशन कम्पनी का Csp देने की बात कहकर वादी से इसके एवज में 01 लाख 53 हजार रूपया की ठगी की गयी एवं 36000 /- रूपया का मांग पुनः किया जा रहा था। वादी को जब ठगी होने का शक हुआ तो इनके द्वारा साइबर थाना में शिकायत दर्ज की गयी ।कांड दर्ज कर साइबर थाने की पुलिस द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर फौड कॉल करके ठगी करने वाला आरोपी / अप्राथमिकी अभियुक्त शशिकांत कुमार पिता रामायण राय ग्राम तरेगना गोला कुमरार टोली थाना मसौढ़ी जिला पटना को पटना जिला अन्तर्गत मसौढ़ी थानान्तर्गत आरोपी के अवासीय घर तरेगना गोला कुमरार टोल से गिरफ्तार किया गया है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी-
01. 2,40,000 /- रूपया!
02.02 पीस अधार कार्ड ( नाम – रौशन कुमार)!
03, 02 पीस अधार कार्ड ( शशिकांत कुमार!
04. 01 पैन कार्ड (शशिकांत कुमार)!
05.01 बजाज का ए०एम०सी० कार्ड नं0 553205!
06.01 पैन कार्ड (नाम रौशन कुमार )!
107. केनरा बैंक का ए०टी०एम० कार्ड!
08. रौशन कुमार 07 पीस रंगीन साईज फोटो!
09. कुमकुम देवी के नाम का 01 पैन कार्ड!
10. शशिकांत कुमार के नाम से केनरा बैंक का एक पास बुक!
11. शशिकांत कुमार के नाम से पंजाब नेशनल बैंक का एक पास बुक!
12. बैंक ऑफ इंडिया का एक चेक बुक!
13. शशिकांत कुमार दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का एक चेकबुक!
14. शशिकात कुमार के नाम से एक पोस्ट का चेकबुक! 15. कुमकुम देवी के नाम से एक चेक बुक!

गिरफ्तार
01. शशिकांत कुमार पिता रामायण राय ग्राम तरेगना गोला कुमरार टोली थाना मसौदी जिला पटना

छापेमारी दल में शामिल सदस्य-
01. श्री अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह थानाध्यक्ष साईबर थाना, समस्तीपुर।
02. पु०नि० कृष्ण प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष, साइबर थाना
03. पु0अ0नि0 ​​अशोक कुमार, साइबर थाना
04. पु0अ0नि0 फैजुल अंसारी साइबर थाना
05. पु0अ0नि0 ​​अशोक कुमार, साइबर थाना
06. पु०अ०नि० ब्रजेश सिंह, साईबर थाना।

Related posts

दलित-गरीब हितैषी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा आंदोलन तेज- सुरेन्द्र

ETV News 24

हल्का कर्मचारी की समीक्षात्मक बैठक

ETV News 24

विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम समस्तीपुर पवन कुमार झा ने सुनाई 5 साल की सजा

ETV News 24

Leave a Comment