ETV News 24
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

तीसरे दिन भी करहल में किसानों ने दिया धरना/सपा नेतागण हुए शामिल

(पत्रकार रामकिशोर वर्मा की कलम से)

करहल मैनपुरी

*करहल तहसील मुख्यालय पर फरियादी किसान की मारपीट करने वाले लेखपाल के खिलाफ आज तक कोई कार्यवाही ना होने से किसानों में फैला आक्रोश/अधिकारियों व किसान नेताओ के बीच दिखी नाराज़गी भरी गर्माहट*

*करहल तहसील मुख्यालय पहुंचे आक्रोशित सैकडो किसानों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आज तीसरे दिन भी डाला डेरा*

*किसान नेताओं ने दोषी लेखपाल सहित तमाम अधिकारियों पर जमकर कसे तीखे तीक्ष्ण शब्द/बक्ताओ के कडबे तीखे शब्द सुन आन्दोलन स्थल पर किसानों में दिखा जोश*

*दोषी लेखपाल पर कार्यवाही ना होने पर तमाम वक्ताओं ने न्याय ना मिलने पर तहसील मुख्यालय परिसर में गाय भैंस बकरी इत्यादि लाने एवं धन उगाही करने वाले राजस्व टीम के गांव आने पर उनका मुन्डन करने एवं किसान पिटाई आन्दोलन को तेज करने की रखी बात*

*करहल के तहसील मुख्यालय पर चल रहे धरना प्रदर्शन आन्दोलन स्थल पर एमएलसी मुकुल यादव पूर्व एमएलसी अरविंद यादव आदि नेतागण पहुंचे /नेतागणो ने किसानों के हित में हर आन्दोलन में साथ देने की कही बात*

*पीड़ित को न्याय ना मिलने पर एमएलसी मुकुल यादव ने किसान पिटाई का मुद्दा विधान परिषद में उठाने का किया ऐलान*

*अधिकारियों व किसान नेताओ के बीच हुऐ वार्ता के चलें कई दौर हुऐ विफल ,बड़ा सवाल—-क्या किसान नेताओं व अधिकारियों के बीच हो पायेगा सम्मान पूर्वक समझौता?*

*धरना प्रदर्शन आंदोलन में भाकियू नेताओं में उदयवीर सिंह यादव भुबनेश राजपूत अनुज यादव वीरभान सिंह यादव राम नरेश पाल कमलेश कुमार रामनरेश कठेरिया मनोज यादव जीवन यादव नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल नईम सभासद अंकित यादव विनय यादव राकेश कुमार मनोज कुमार सीताराम गुरुप्रसाद सत्यवीर सिंह दिनेश चंद्र गोविंद सिंह कृपाराम आदि तमाम सैकड़ों किसान मौजूद थे*

Related posts

देवबन्द में कोविड 19 का उलंघन करने वालों पर चला पुलिस का चाबुक, काटे चालान

ETV News 24

राजस्थान में लोकतंत्र की बहाली के लिए राजभवन पर धरना देते अजय लल्लू, राज्यसभा सांसद पी एल पुनिया, राकेश सचान, मनोज यादव सहित सैंकड़ो कांग्रेसी हुए गिरफ्तार

ETV News 24

दो बच्चों की तलाब मे दूबने से हुई दर्दनाक मौत

ETV News 24

Leave a Comment