ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर 3 अगस्त को आशा व फैसिलिटेटरों का बिहार विधानसभा के समक्ष होगा महाजुटान व धरना

*कल ट्रेन से आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटरों का जत्था होगा रवाना :- कल्पना सिन्हा*

*पूसा में आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटरों का हड़ताल 21वें दिन भी रहा जारी*

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के अंतर्गत पूसा प्रखंड के आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटर पूसा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 21वें दिन भी रहीं। इसका नेतृत्व आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा व प्रखंड सचिव उषा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इनके समर्थन में आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान आयोजित सभा को स्कीम वर्कर्स जिला प्रभारी महेश कुमार,खेग्रामस अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव सुरेश कुमार, भाग्यनारायण राय, माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटरों ने संबोधित किया।संबोधित करते हुए माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर 3 अगस्त को पटना में आशा व फैसिलिटेटरों का बिहार विधानसभा के समक्ष महाजुटान व धरना होगा। पूसा से कल खुदीरामबोस स्टेशन से आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटरों का जत्था ट्रेन से रवाना होगा।
मौके पर सरिता देवी, बबिता देवी, शिव कुमारी, सुनिता कुमारी, गीता कुमारी, शाहिन खातून, आनंद कुमारी, सुनिता कुमारी, पूनम देवी, प्रभा कुमारी, संगीता कुमारी, रेखा कुमारी, अनीता कुमारी आदि मौजूद थीं।

Related posts

नवमीं व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय की तैयारी को ले होना होगा गंभीर : सुशांत यादव

ETV News 24

आइसा का दुसरा प्रखण्ड सम्मेलन संपन्न, 15 सदस्यीय कमिटी गठित। नीरज कुमार सचिव व अभिषेक कुमार अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए

ETV News 24

वार्ड पार्षद के लिए 50 हजार की आकस्मिक निधि मंज़ूर

ETV News 24

Leave a Comment