ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर, महिला शिक्षिका की मौत, बेटा हुआ घायल, बेटे का सदर अस्पताल में चल रहा ईलाज, हादसे के 4 घंटा बाद भी सदर अस्पताल नहीं पहुंची पुलिस

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट स्थित सीमान चौक पर, मंगलवार 1 अगस्त को हुई भीषण सड़क हादसे में, स्कूटी सवार मां व बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों मां व बेटे को, जख्मी अवस्था में ही ईलाज के लिए एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने, घायल महिला को मृत घोषित कर दिया, तथा मृत महिला के बेटे का सदर अस्पताल में ईलाज जारी है।मृत महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मुहल्ला वार्ड 15 निवासी प्रेम शंकर कुमार की 45 वर्षिया पत्नी सविता कुमारी के रूप में की गयी है। वहीं घटना के करीब 4 घंटा बीत जाने के बाद भी विभूतिपुर पुलिस के सदर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण मृतिका के परिजन काफी आक्रोशित दिखे। परिजनों का बताना है कि, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय थाना को सुचना दिए जाने के बाद भी, विभूतिपुर पुलिस सदर अस्पताल नही पहुंची है। जिसके कारण पिछले 4 घंटों से मृत महिला का शव सदर अस्पताल के ईमरजेंसी वार्ड में रखा हुआ है। जिसके कारण मृत महिला के परिजन सदर अस्पताल के सामने मुख्य सड़क को जाम करने की भी बात बोलते देखे गए। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल मृत महिला का पुत्र, रोसड़ा थाना क्षेत्र में भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। जिस रूम को खाली करने के लिए वह अपनी मां जो सरकारी स्कूल में शिक्षक भी हैं, के साथ रोसड़ा अपनी मां के स्कूटी से जा रहा था।अभी वह जैसे ही सिंघियाघाट बाजार चौक से रोसड़ा की तरफ बढ़े ही थे कि, सीमान चौक पर पहुंचते ही सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने, स्कूटी से जा रहे मां व बेटे को जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें दोनों मां व बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल पहुंचने के बाद, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं मृत महिला के घायल बेटे का ईलाज किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। खबर लिखे जाने तक करीब 4 घंटा बाद भी विभूतिपुर पूलिस सदर अस्पताल नही पहुंची थी।

Related posts

मकान पर ठनका गिरने से लाखों की क्षति

ETV News 24

Covid-19 जैसी वेश्विक् महामारी में आम जनता का सवाल

ETV News 24

1 सप्ताह पूर्व आए आंधी तूफान मैं मोरवा उत्तरी पंचायत के वार्ड 5 में पेड़ गिरने से टूटा बिजली का ट्रांसफार्मर

ETV News 24

Leave a Comment