प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत ताजपुर भाकपा माले ने शुक्रवार को नगर परिषद एवं पंचायत के विभिन्न गांव- टोले में संस्थापक महासचिव का० चारू मजुमदार का 51वां शहादत दिवस उनके तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद केंद्रीय कमिटी द्वारा जारी संकल्प पत्र का पाठ कर मनाया। मौके पर सदस्यता नवीकरण, लेवी, नया भर्ती, पार्टी पत्रिका लोकयुद्ध समेत अन्य विषय पर चर्चा किया गया।
नगर परिषद क्षेत्र के बहादुरनगर में शाखा बैठक एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा सचिव नीलम देवी ने किया जबकि मुर्गियाचक में शाखा बैठक की अध्यक्षता मो० कादीर ने किया। सरसौना पंचायत के वार्ड-13 में शाखा बैठक की अध्यक्षता मो० शकील ने की। खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह समेत सुखिया खातुन, रजनी देवी, रधिया देवी, अंजू देवी, अर्जुन कुमार, नरेश पासवान, दीपनारायण चौधरी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने संकल्प सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भयंकर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। परेशान लोग देश के विभिन्न भागों में सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन बनने के बाद सर्वे में 2024 में मोदी सरकार नहीं बनने के संकेत आ रहे हैं। इससे घबराकर भाजपा पूरे देश में धर्म, सांप्रदाय, उन्माद- उत्पात की राजनीति को बढ़ावा दे रही हैं। हमें दलित- गरीब- अक्लियत, छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर एकता बनाकर 2024 में भाजपा को देश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है।