प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र का शिवनाथ पारण वार्ड 09 में शुक्रवार को कतिपय लोगों ने घर में घुसकर एक अधिवक्ता को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान स्थानीय रामचंद्र चौघरी के पुत्र 50 वर्षीय मनोज चौघरी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। जख्मी ने बताया कि वह समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता हैं। शुक्रवार को नागपंचमी के पूजा के लिए शिवनाथ पारण घर आया था। सुबह 11 बजे पडोस के आठ दस की संख्या में कतिपय लोग हरवे हथियार से लैश होकर घर में घुस गए। लाठी डंडे और पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया। गले से सोने का चैन, अंगूठी लूट लिया। पुलिस थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है।