ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

भतीजा ने चाचा को मारी गोली, चाचा की मौत

बिक्रमगंज
काराकाट थाना क्षेत्र के चिल्हा गांव में भतीजा ने ही अपने चाचा को गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर चाचा की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर भतीजा फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को लगभग 11 बजे के आसपास भतीजा ने अपने हीं सगे चाचा को गोली मार दी। यह घटना क्यों हुई इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों के अनुसार दोनो परिवार के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। लोग घटना को इसी से जोड़ कर देख रहे हैं। जैसे हीं इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तुरंत घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि चिल्हा निवासी 40 वर्षीय भतीजा चंद्रमणी सिंह ने अपने चाचा 70 वर्षीय अवकाश प्राप्त अभियंता जगनारायण सिंह को गोली मार दी। जिनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारा भाग निकला। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को अंत्यपरीक्षण करने के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बहुत जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस अपनी मुहिम में जुट गई है।

Related posts

अतिवृष्टि से फसल क्षति रिपोर्ट शून्य भेजने के खिलाफ जुलूस निकालकर कृषि समन्वयक का पूतला फूंका

ETV News 24

पृथ्वी राज चौहान ने मोहम्मद गौरी के ही दरबार में शब्दभेदी बाण से मारे थे : डॉ० मनीष

ETV News 24

ठनका गिरने से वार्ड सदस्य के पति की मौत

ETV News 24

Leave a Comment