ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

आशा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर पूसा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया आयोजित

*सभी आशाओं कार्यकर्ता को राज्य कर्मी का दर्जा देने के साथ 10 हजार मासिक वेतन देना होगा।:- आशा कार्यकर्ता:- अमित कुमार*

पियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

*कोरोना महामारी में ड्यूटी कर रही सभी आशाओं को 10 हजार रूपया कोरोना भत्ता देना होगा। :- रौशन यादव*

*कोरोना महामारी में मृत आशाओं के घर परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा देना होगा।:- महेश सिंह*

*सभी आशा फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि मासिक वेतन भुगतान सहित सभी में पारदर्शिता कराना होगा:-कल्पना सिंहा*

*आशाओं को आधा अधूरा नहीं पूरा ड्रेस मुहैया कराना होगा।:- उषा कुमारी*

आशा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर आशा कार्यकर्ताओं ने बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के बैनर तले पूसा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा संघ के अध्यक्ष कल्पना सिन्हा व संचालन आशा संघ के सचिव उषा कुमारी ने किया। वही कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, आशा संघ के जिला प्रभारी महेश कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) जिला सचिव रौशन कुमार, खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार उपस्थित थे।

सभी आशाओं कार्यकर्ताओं को पारितोषिक नहीं राज्य कर्मी का दर्जा देने, सभी आशा व फैसिलिटेटर को 10 हजार मासिक वेतन देने, कोरोना महामारी में मृत आशाओं के घर परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा देने, सभी आशाओं फैसिलिटेटर को पेंशन योजना बहाल करो, कोरोना महामारी में ड्यूटी कर रही सभी आशाओं को 10 हजार रूपया कोरोना भत्ता देने, आशाओं को आधा अधूरा नहीं पूरा ड्रेस मुहैया कराना होगा, सभी आशा फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि मासिक वेतन भुगतान सहित सभी में पारदर्शिता कराना होगा, अस्पताल परिसर में आशा कार्यकर्ताओं के लिए रूम का व्यवस्था करने, आशाओं के भुगतान में व्याप्त भ्रष्टाचार कमीशन खोरी पर सख्ती से रोक लगाई जाए, आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, अस्पताल में प्रसव के दौरान घूसखोरी सहित अन्य मांगों को लेकर नारे लगाते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में आशा फैसिलिटेटर राजू कुमारी, सुशीला देवी, सीमा देवी, अर्चना झा, शांति देवी आशा कार्यकर्ता मीरा कुमारी, अनुराधा कुमारी, प्रमिला कुमारी, सुनीता देवी, माजदा खातून, कौशल्या देवी, प्रीति बालाकुमारी, चंचला कुमारी, रेखा कुमारी, गीता देवी, राधा देवी, मंजू सिन्हा, रीता कुमारी, चंदा देवी, बबीता कुमारी सुनैना कुमारी, शीला कुमारी, सुमित्रा कुमारी, शाहिना खातून, सुनीता कुमारी, फुल कुमारी देवी, आनंद कुमारी, शशि कुमारी, राजकुमारी देवी, सुनीता देवी, रंजन देवी इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद राजेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी स्व0 सुरेश देवी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

ETV News 24

बिहार मे नितीश सरकार के शराब बंदी को सफल बनाने मे जीविका दीदियो ने लोगो को की जागरूक

ETV News 24

भाजपा नेत्री ने विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ ठोका दावा, हलसी से बड़हिया तक हजारों लोगों के साथ निकाली बाइक रैली

ETV News 24

Leave a Comment