ETV News 24
देशबिहारलखीसराय

भाजपा नेत्री ने विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ ठोका दावा, हलसी से बड़हिया तक हजारों लोगों के साथ निकाली बाइक रैली

लखीसराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारी सशक्तीकरण का सपना सच करने को लेकर लखीसराय विधानसभा में श्रम संसाधन मंत्री सह विधायक विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ भाजपा नेत्री कुमारी बबीता ने दावा ठोका। उन्होंने गुरुवार को हलसी से बड़हिया तक हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अपने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाली। खुली जीप पर भाजपा नेत्री बबीता कुमारी भाजपा के प्रो० नरेंद्र कुमार, रामानुग्रह सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निष्कासित कन्हैया कुमार, अमित कुमार, रामशोभा सिंह, रामजीवन शाही, सुवीण कुमार आदि मौजुद थे। और रैली में बीजेपी से “बैर नहीं सिन्हा तेरी खैर नहीं” के गगन चुम्वी नारे लगा रहे थे।

भाजपा नेत्री बबीता कुमारी बड़हिया नगर का भ्रमण किया और जगदंबा स्थान में बाहर से पूजा अर्चना किया। रैली में चार सौ बाइक दर्जनों छोटे वाहन चल रहे थे। कुमारी बवीता ने कहा कि हलसी से समर्पित भाजपा के कार्यकर्ताओं उल्लास के साथ बड़हिया तक आये। और सभी कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्थानीय प्रत्याशी हो। उन्होंने कहा केन्द्र से बिहार के भाजपा आलाकमान के निर्देश पर क्षेत्र में भ्रमण कर रही हुं। भाजपा समर्पित कार्यकर्ता मेरे साथ है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पार्टी मुझे टिकट देगी क्योंकि भाजपा का नारा है, आधा आबादी महिला की है, महिला को प्राथमिकता देंगे। मैं पच्चीस वर्षों से समर्पित महिला भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हूं। मैं हर दृष्टिकोण से लखीसराय की प्रत्याशी की हकदार हुं। मौके पर सैकड़ों लोगों उपस्थित थे।

Related posts

सिंघिया बुजुर्ग उत्तरी वार्ड 7 का हाल बेहाल,वार्ड सदस्य के घर पे जाने वाला रास्ता भी आने जाने लायक नही है

ETV News 24

हल्दी से आने वाली है, किसानों की हरियाली: डा० श्रीकांत

ETV News 24

सांसद निधि से उजियारपुर में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू

ETV News 24

Leave a Comment