ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर हरियाणा राज्य के करनाल के तराबाड़ी में तीन मंजिला राइस मिल के ध्वस्त होने के कारण समस्तीपुर के चार मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए

प्रियांशु के साथ अनिल चौधरी की रिपोर्ट

समस्तीपुर हरियाणा राज्य के करनाल के तराबाड़ी में तीन मंजिला राइस मिल के ध्वस्त होने के कारण समस्तीपुर के चार मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मरने वाले सभी मजदूर विभूतिपुर प्रखंड के हैं। वहीं जख्मी में शिवाजीनगर प्रखंड के रानीपरती गांव के सात लोगों के अलावे विभूतिपुर प्रखंड के मजदूर शामिल हैं। जिसका इलाज हरियाणा के करनाल स्थित अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के गांव में कोहराम मच गया है।विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सिरसी कामास्थान, एकडारा, भुसवर और सुरौली गांव के चार मजदूरो की मौत हो गयी। जबकि चार मजदूर घायल है जिनका उपचार जारी है। ये सभी मजदूर ठेकेदार के अंदर ताराबाड़ी में शिव शक्ति राईस मिल में काम करते थे।वही घायलों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सभी गांव में मातम छा गया है। परिवार के लोगों का रो-रो का बुरा हाल है। फिलहाल घायलों की चिकित्सा करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में करायी जाने की सूचना परिजनों को मिली है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जख्मी के परिजनों व ग्रामीणों में मायूसी छा गयी है। लोग मोबाइल के माध्यम जख्मी लोगों का हाल चाल ले रहे थे।विभूतिपुर सीओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि विभूतिपुर के चार मजदूर के बिल्डिंग के छत के नीचे दबकर मौत की सूचना मिली है। वही चार लोगों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। जिसका रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजा जा रहा है। रोसड़ा एसडीओ मो मुस्तकीम ने बताया कि शिवाजीनगर व विभूतिपुर के सीओ से पूरी रिपार्ट मांगी गयी है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।बता दे कि करनाल के तरावड़ी स्थित शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला बिल्डिंग तड़के 3:30 बजे अचानक गिर गई। बिल्डिंग गिरने से करीब 20 से ज्यादा मजदूर मलबे में फंस गए जबकि चार मजदूरों की मौत हो गई है। यह घटना तब हुई जब मजदूर मिल के अंदर ही सो रहे थे। इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।यह संभावना जतायी जा रही है मिल के मलबे में कई कर्मचारी दबे हो सकते हैं। कई राइस मिल कर्मियों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जेसीबी के जरिए इमारत के मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

मथुरापुर ओपी प्रभारी मोहम्मद खुशबूदीन बने पुलिस इंस्पेक्टर लोगों ने दी बधाई

ETV News 24

शहीद का गांव ज्ञानपुरा को किया गया सैनिटाइज

ETV News 24

जिले में “हिट कोविट एप” से होम आइसोलेटेड मरीजों की देखभाल शुरू

ETV News 24

Leave a Comment