ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

उजियारपुर प्रखंड में मत्स्यजीवी चुनाव गहमागहमी के साथ संपन्न, शर्मिला देवी बने मंत्री, 30 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

उजियारपुर प्रखंड में मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव गहमागहमी माहौल के साथ संपन्न हुआ आपको बता दें कि चुनाव को लेकर विदेही परियोजना हाई स्कूल और एमएनडी हाई स्कूल को बूथ बनाया गया था, जबकि ई किसान भवन उजियारपुर को मतगणना स्थल बनाया गया था।
विदित हो कि मंत्री पद से शर्मिला देवी 883 मत प्राप्त कर जीते जबकि उनके प्रतिद्वंदी नेमो लाल सहनी 594 मत प्राप्त कर हारे। वहीं अध्यक्ष पद से जगन सहनी 622 मत प्राप्त कर जीते जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रहलादी सहनी 388 मत प्राप्त कर हारे।
आपको बता दें कि सदस्य पद से कुसमा देवी 328 मत प्राप्त किए, धनेश्वर साहनी 318 मत प्राप्त किए, विमला देवी 301 मत प्राप्त किए, जय प्रकाश साहनी 301 मत प्राप्त किए, अंबिका साहनी 291 मत प्राप्त कर जीते।
वहीं जीत की खबर सुनते ही मछुआरों ने मंत्री अध्यक्ष व सदस्य को अबीर गुलाल फूल का माला पहना कर हर्ष जताते हुए खूब पटाखे फोड़ा।
विदित हो कि मंत्री पद से नेमो लाल सहनी 30 वर्षों से लगातार जीत रहे थे जो इस बार शर्मिला देवी ने पलटवार करते हुए जीत हासिल की, जो काफी उजियारपुर में मछुआरा समुदाय के लिए चर्चा का विषय बना रहा। जबकि लगातार जीतते आ रहे अध्यक्ष पद को बचाने में जगन साहनी कामयाब रहे।
वही विधि व्यवस्था को लेकर उजियारपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार, उजियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर भृगु नाथ सिंह, उजियारपुर अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा, उजियारपुर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी फैज अहमद, बीसीओ संभू कुमार पासवान, बीसी सुनिल कुमार के साथ उजियारपुर के प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी अश्वत्थामा कुमार, नागेंद्र कुमार, राजीव रंजन के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ पुलिस मित्र डटे दिखे।

Related posts

सैकड़ों हरे पेड़ कटे जेसीबी ट्रैक्टर से मनरेगा का कार्य घोर अनियमितता पूर्व पंचायत समिति सदस्य को रोजगार सेवक सहित पंचायत समिति द्वारा जान मारने की धमकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की

ETV News 24

खेत में लगे गेहूं का फसल जलकर हुआ खाक

ETV News 24

नये कोइलवर पुल पर ट्रायल रन शुरू,10 दिसंबर को उद्घाटन की संभावना

ETV News 24

Leave a Comment