ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

महागठबंधन सरकार में हर क्षेत्र में हो रहा विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर : विजय चौधरी

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर : विद्यापतिनगर में बिहार सरकार के वित वाणिज्य कर व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को प्रखंड के शेरपुर, मड़वा गोपालपुर, साहिट व मनियरपुर गांव में पहुंचकर विभिन्न मृतक के स्वजनों का ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया। मंत्री ने मड़वा गोपालपुर गांव में सेवा निवृत शिक्षक अशोक कुमार के स्वजनों राजीव कुमार राजू व रजनीश कुमार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। वहीं शेरपुर में प्रभात चौधरी, दाताराम चौधरी, मनियारपुर में राजेंद्र कुशवाहा के घर पहुंच गहरी संवेदना व्यक्त किया। साहिट गांव में पेट्रोल पंप संचालक राजेश प्रकाश उर्फ निशु सिंह के घर पहुंच शोकाकुल स्वजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उधर प्रखंड के मड़वा गोपालपुर में वित्त वाणिज्यकर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के समक्ष रविवार को दर्जनभर लोगों ने भाजपा छोड़ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। लोगों मंत्री विजय कुमार चौधरी के क्रियाकलापों व नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार में विश्वास जताते हुए भाजपा छोड़ जदयू में शामिल हुए। मंत्री विजय कुमार ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को माला पहनाकर जदयू में स्वागत किया। मंत्री चौधरी ने कहा कि महागठबंधन सरकार में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। युवाओं के लिए नौकरी व रोजगार के अवसर मिलेंगें। मंत्री ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दी। जदयू में शामिल होने वालों में मड़वा पंचायत के उपमुखिया सह भाजपा नेता पंकज कुमार महतो, प्रवीण महतो, सुमित कुमार शर्मा, पवन कुमार शर्मा, काली प्रसाद महतो, राम नरेश पासवान, शंभु कुमार महतो, पिंटू महतो, अमित महतो, श्रवण महतो, तेजनारायण साह, चंदन महतो, धर्मेंद्र महतो, विपिन कुमार महतो का नाम शामिल हैं। मौके पर जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह, जदयू नेता हरिश्चंद्र पोद्दार, मुखिया संजीत कुमार सहनी, पूर्व मुखिया बलबंत चौधरी, संदीप पाठक, अमरनाथ सिंह मुन्ना, राजीव कुमार राजू, रजनीश कुमार, देवेंद्र महतो, पूर्व मुखिया अरुण झा, गणेश गिरि कवि सहित दर्जनों महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

धूप तो निकला मगर सुहानी और लुभावन्ती हवाओं ने बढ़ाई कनकनाहट

ETV News 24

लूटे गए ट्रक मामले में मिले अहम सुराग

ETV News 24

लक्की चिल्ड्रेन एकेडमी दावथ में राखी बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ETV News 24

Leave a Comment