ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया अनंत चतुर्दशी का व्रत

रोहतास/बिहार

रिपोर्ट:- धर्मेन्द्र कुमार सिंह

खबर रोहतास जिले के दावथ प्रखंड से है, जहाँ दावथ प्रखंड में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ शुकवार को अनंत चतुर्दशी का व्रत मनाया गया। भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। अनंत भगवान की पूजा के बाद चौदह गांठ वाले सूत्र को अनंत भगवान का स्वरूप मान कर पुरुष श्रद्धालुओं ने दाएं व महिलाओं श्रध्दालुओं ने बाएं बाजू पर धारण किया।ऐसी मान्यता है कि अनंत के चौदह गांठों में प्रत्येक गांठ एक-एक लोक का प्रतीक है। जिसकी रचना भगवान विष्णु ने की है। श्रध्दालुओं ने अपने अपने घरों और मंदिरों में अंत ना होने वाले श्रृष्टि कर्ता विष्णु के स्वरूप भगवान अनंत की विधि विधान साथ पूजा-अर्चना किया। मां आशावरी मंदिर ठाकुरबाड़ी पंच मंदिर में मौजूद भक्तों ने अनंत चतुर्दशी की कथा सूनी।दूध दही के क्षीरसागर में कुश से बने अनंत भगवान का मंथन किया।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पांडव कौरवों से जुए में अपना राजपाट हारकर जब जंगल में भटक रहे थे और कई प्रकार के कष्टों को झेल रहे थे। तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें अनंत भगवान का व्रत और पूजा करने की सलाह दी थी। पांडवों को अनंत पूजा के बाद कष्टों से छुटकारा मिल गया। जिसके बाद से भाद्र महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। यह भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। अनंत भगवान ने सृष्टि के आरंभ में चौदह लोकों तल, अतल, वितल, सुतल, तलातल, रसातल, पाताल, भू, भुव:, स्व:, जन, तप, सत्य, मह की रचना की थी। इन लोकों का पालन और रक्षा करने के लिए वह स्वयं भी चौदह रूपों में प्रकट हुए थे, जिससे वे अनंत प्रतीत होने लगे। इसलिए अनंत चतुर्दशी का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और अनंत फल देने वाला माना गया है।

Related posts

गांधी संपूर्ण विश्व में अहिंसा और सत्य के प्रनेता है :प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह

ETV News 24

पुलिस पर हमले के आरोपित बीडीसी समेत दो गिरफ्तार

ETV News 24

शराब पीकर हंगामा को ले छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला, प्राथमिक की दर्ज, तीन गिरफ्तार, आठ नामजद 20 व25 महिला पुरुष अज्ञात पर प्राथमिकी पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त

ETV News 24

Leave a Comment