ETV News 24
बिहारसहरसा

गांधी संपूर्ण विश्व में अहिंसा और सत्य के प्रनेता है :प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह

शहादत दिवस के रूप में एनएसयूआई ने मनाया राष्ट्रपिता बापू के 74 वीं पुण्यतिथि एनएसयूआई सहरसा जिला कमिटी के तत्वधान में स्थानीय सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह कॉलेज सहरसा में सहरसा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विराज कश्यप की अध्यक्षता एवं सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह कॉलेज एनएसयूआई इकाई के अध्यक्ष नीतीश यदुवंशी के संचालन में आयोजित बापू की शहादत दिवस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जिंदा है,हमारे देश के मुस्तकबिल का नाम है गांधी, राष्ट्रपिता गांधी भारत ही नहीं पूरे विश्व में एक विचार के रूप में अमर हैं जिसे कभी खत्म नहीं किया जा सकता गांधी की हत्या करने वाले की मनसा कभी पूरा नहीं हो सकता क्योंकि वह मानव रूपी गांधी की शरीर को खत्म किया है जबकि गांधी विचार के रूप में युग युगांतर तक समस्त विश्व में आदर्श के तौर पर जाने जाएंगे प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विश्व में ऐसी कोई युद्ध नहीं हुई जो बगैर हथियार की जीता गया हूं हो लेकिन गांधी ने अंग्रेजो के खिलाफ बगैर हथियार उठाए सत्य और अहिंसा के बल पर एक ऐसा युद्ध जीता जो कभी हथियार से नहीं जीता जा सकता गांधी कभी झूठ नहीं बोले क्योंकि उन्होंने अपनी बायोग्राफी में जो भी कहा है वह अपने सही और गलत सभी कार्यों का वर्णन इमानदारी पूर्वक किया देश हमेशा गांधी के बताए रास्ते पर ही चल कर प्रगतिशील विकास करेगी |
एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने कहा गांधी की हत्या करने वाले आज देश के सत्ता में में भागीदार बन गांधी के विचारों को कुंठित और कुचलने का काम करता है क्योंकि गांधी हमेशा लोकतंत्र और समाजवाद एवं हाशिए पर बैठे लोगों के बीच सत्ता का विकेंद्रीकरण सोच रखता था किंतु गांधी के सपने को तार-तार करते हुए गांधी के हत्यारों ने हिंदुस्तान में अभिव्यक्ति की आजादी पर लगातार चोट कर गांधी की विचार को ठेस पहुंचा रहा गांधी हमेशा अमर हैं एनएसयूआई सहरसा जिला अध्यक्ष विराज कश्यप ने कहा कि गांधी के विचारों को तोड़ मरोड़ कर वर्तमान समय में आरएसएस और उनके कई इकाई के द्वारा तमाम सोशल मीडिया के माध्यम से नए जेनरेशन के बीच भ्रमित बातें और अपमानजनक टिप्पणी फैला रही है और उसी आरएसएस से निकलकर प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी आज के दिन गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को कुचलने वाले लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है सिर्फ स्वच्छ भारत मिशन से गांधी के विचार नहीं फैल सकता गांधी की दिए गए मूल मंत्रों पर हिंदुस्तान की विकास हो सकता है कार्यक्रम के संचालन करते हुए एनएसयूआई नेता नीतीश यदुवंशी ने कहा कि गांधी के विचार को नई पीढ़ी जमकर पढ़ें क्योंकि हम युवा सोशल मीडिया और सुनी सुनाई बातों से गांधी की अवलोकन करते हैं जो कि बिल्कुल गलत है हैरी पॉटर और चेतन भगत की किताब के जगह अगर गांधी को जमकर हम लोग पढ़ ले तो आज की युवा कभी भटकाव के रास्ते पर नहीं आएगा साथ ही एनएसयूआई नेता घनश्याम कुमार ने कहा कि सहरसा प्रशासन अभिलंब गांधी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना सहरसा में करें और पूज्य बापू के ठहरने वाले जगह गांधी जी आश्रम चांदनी चौक को म्यूजियम के रूप में विकसित करें |
इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक डॉक्टर पम्मी कुमारी, प्रोफेसर अवधेश कुमार मिश्र,डॉक्टर अनिल कुमार सिंह कॉलेज कर्मचारी रत्नेश झा,ओमप्रकाश सिंह, शंभू सिंह,भवानी तिवारी किशोर नारायण सिंह,मनीष सिंह सुशील सिंह, इमरान,ओम प्रकाश पंडित, उदय कुमार एनएसयूआई के नीतीश कुमार, संजीव सिंह आशीष झा, पिंटू यादव, अखिलेश कुमार,पियूष कुमार, शुभम कुमार,अभिषेक कुमार अमरजीत कुमार, विजेंद्र कुमार मौजूद था |

Related posts

सासाराम में दूकान खोलने का डीएम ने दिया निर्देश

ETV News 24

आइसा-इनौस के राज्यव्यापी आवाहन पर निकला प्रतिवाद मार्च

ETV News 24

डीएसपी ने किया थाना का रिव्यू

ETV News 24

Leave a Comment